शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने बढ़ायी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी

बाजार पूँजी के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक इकाई रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स (Reliance Strategic Business Ventures) या आरएसबीवी ने अमेरिकी कंपनी स्काईट्रान (SkyTran) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक अन्य सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने स्काईट्रान की 12.7% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।
स्काईट्रान एक वेंचर फंडेड प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो पर्सनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम सहित आधुनिक परिवहन मोड तैयार करती है।
दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,458.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह लगभग सपाट 1,458.60 रुपये पर खुल कर 1,445.05 रुपये तक फिसला है।
करीब 10.10 बजे कंपनी के शेयरों में 7.50 रुपये या 0.51% की कमजोरी के साथ 1,451.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,19,178.05 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 1,489.50 रुपये और न्यूनतम भाव 1,055.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख