शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर नतीजों से इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

देश की प्रमुख प्राकृतिक गैस वितरण कंपनियों में से एक इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।

बेहतर नतीजों से कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 100% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 2019 की इस तिमाही में कंपनी को 415.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसकी तुलना में पिछले वर्ष की समान अवधि में इंद्रप्रस्थ गैस 206.62 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 1,601.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 19% की बढ़ोतरी के साथ 1,911.79 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा 27.5% की बढ़ोतरी के साथ 392.6 करोड़ रुपये रहा।
सालाना आधार पर ही इंद्रप्रस्थ गैस की सीएनजी बिक्री 22% की बढ़त के साथ 1,438 करोड़ रुपये और पीएनजी आमदनी 10% अधिक 438 करोड़ रुपये की रही। मात्रा में देखें तो कंपनी की सीएनजी बिक्री 10% अधिक 29 करोड़ किलो रही। साथ ही कंपनी की पीएनजी बिक्री में 1% की वृद्धि हुई है।
दूसरी तरफ बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर 392.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 406.00 रुपये पर खुल कर 424.80 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा है। करीब 11 बजे इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों में 29.10 रुपये या 7.41% की वृद्धि के साथ 421.95 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,536.53 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 242.10 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!