शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाइफस्टाइल व्यापार अलग करने से ऊपरी सर्किट पर पहुँचा रेमंड (Raymond) का शेयर

ब्रांडेड कपड़े और फैशन रिटेलर रेमंड (Raymond) का शेयर आज ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

रेमंड ने अपने मुख्य लाइफस्टाइल कारोबार को एक अलग सूचीबद्ध इकाई के रूप में अलग करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने कहा है कि मिरर शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर के जरिये अलग कंपनी सूचीबद्ध की जायेगी। मिरर शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर का मतलब है कि रेमंड के हर शेयरधारक को 1: 1 के अनुपात में नयी कंपनी के शेयर जारी किये जायेंगे।
बीएसई में रेमंड का शेयर 673.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 695.00 रुपये पर खुल कर करीब 1.20 बजे 808.40 रुपये के दैनिक ऊपरी सर्किट तक चढ़ा। करीब 2 बजे भी यह 134.70 रुपये या 19.99% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 808.40 रुपये के भाव पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,962.03 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 884.85 रुपये और निचला स्तर 533.10 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख