शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए की मंजूरी से ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) में मजबूती

बाजार में गिरावट के बावजूद प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) के शेयर में 1.5% से अधिक की बढ़ोतरी दिख रही है।

ग्लेनमार्क की अमेरिकी इकाई ग्लेनमार्क फार्मा, यूएसए (Glenmark Pharma, USA) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी को यह मंजूरी एडापैलीन और बेंजोयल पेरोक्साइड जेल (Adapalene and Benzoyl Peroxide Gel) के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल मुँहासे का इलाज करने के लिए त्वचा पर प्रयोग किया जाता है। यह जेल एक अन्य अमेरिकी दवा कंपनी गैल्डर्मा लैब (Galderma Lab) की एपिडुओ (Epiduo) जेल का जेनेरिक संस्करण है।
आँकड़ों के अनुसार सितंबर 2019 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में एपिडुओ का अमेरिका में बिक्री आँकड़ा 3.37 करोड़ डॉलर का रहा। इसके साथ ही ग्लेनमार्क के पोर्टफोलियो में ऐसे उत्पादों की संख्या 163 हो गयी है, जिनकी अमेरिका में बिक्री के लिए कंपनी के पास यूएसएफडीए की मंजूरी है।
उधर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 286.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 280.10 रुपये पर खुल कर 291.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 5.00 रुपये या 1.74% की वृद्धि के साथ 291.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,205.45 करोड़ रुपये। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 706.90 रुपये और निचला स्तर 269.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!