शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की अक्टूबर बिक्री में गिरावट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की अक्टूबर बिक्री में साल दर साल आधार पर गिरावट आयी है।

कंपनी ने अक्टूबर 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 5.5% कम 41,866 गाड़ियाँ बेचीं। इनमें जेगुआर की बिक्री 22.9% की गिरावट के साथ 10,606 इकाई रह गयी, मगर लैंड रोवर की बिक्री 2.4% बढ़ कर 31,260 इकाई रह गयी।
अक्टूबर में क्षेत्रों के लिहाज से देखें तो उत्तरी अमेरिका में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 0.3% की मामूली गिरावट दर्ज की गयी। वहीं यूके में 18.7% और यूरोप में 7.9% की गिरावट आयी। मगर चीन में जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 16.2% का इजाफा हुआ।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 169.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 169.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 172.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 2.85 रुपये या 1.68% की मजबूती के साथ 172.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 49,662.40 करोड़ रुपये। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 239.30 रुपये और निचला स्तर 106.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!