शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) को हुआ 69.30 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन होटल्स (Indian Hotels) को 69.30 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 5.57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा कंपनी की कुल आमदनी 981.15 करोड़ रुपये से 4.83% बढ़ कर 1,028.57 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने पहली बार किसी तिमाही में 1,000 करोड़ रुपये की आमदनी का आँकड़ा पार किया है।
इंडियन होटल्स के कुल व्यय भी 993.19 करोड़ रुपये से 4.08% की बढ़ोतरी के साथ 1,033.73 करोड़ रुपये के रहे। जुलाई-सितंबर में इसका एबिटा 182 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले 10 सालों में सर्वाधिक है। इसके अलावा अप्रैल-सितंबर में कंपनी ने 4 नये होटल खोले हैं, जो चालू वित्त वर्ष में इसकी 12 नये होटल शुरू करने की योजना का हिस्सा हैं।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इंडियन होटल्स के नतीजों को सकारात्मक बताया है, जिनमें आमदनी अनुमान के करीब, मगर एबिटा और मुनाफा अनुमान से अधिक रहे।
दूसरी तरफ सोमवार को बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर 2.70 रुपये या 1.81% की गिरावट के साथ 146.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,422.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 164.10 रुपये और निचला स्तर 121.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!