शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) खरीदेगी ईएलईएल होटल्स शेष हिस्सेदारी

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के निदेशक मंडल ने ईएलईएल होटल्स (ELEL Hotels) की शेष 14.28% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।

ईएलईएल होटल्स इंडियन होटल्स की ही सहायक कंपनी है। इंडियन होटल्स की ईएलईएल होटल्स बाकी हिस्सेदारी के लिए क्लैरिड्ज्स होटल्स (Claridgcs Hotels) और एक्सेलिबुर (Excalibur) के साथ 250 करोड़ रुपये का करार करेगी।
इस खबर से इंडियन होटल्स के शेयर को काफी सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर 146.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 151.90 रुपये पर खुल कर 155.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
साढ़े 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.00 रुपये या 5.46% की मजबूती के साथ 154.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,409.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 164.10 रुपये और निचला स्तर 121.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!