शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) बेचेगी दो बांग्लादेशी इकाइयों में हिस्सेदारी

प्रमुख सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) की सहायक कंपनी दो बांग्लादेशी इकाइयों में हिस्सेदारी बेचने जा रही है।

अल्ट्राटेक सीमेंट की यूएई में स्थित सहायक कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट मिडिल ईस्ट इन्वेस्टमेंट्स (UltraTech Cement Middle East Investments) ने हीडलबर्ग सीमेंट बांग्लादेश (Heidelberg Cement Bangladesh) के साथ अमीरात सीमेंट बांग्लादेश (Emirates Cement Bangladesh) और अमीरात पावर (Emirates Power) में पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।
अल्ट्राटेक सीमेंट मिडिल ईस्ट इन्वेस्टमेंट्स को इन दोनों इकाइयों में हिस्सेदारी बेचने से 2.95 करोड़ डॉलर की प्राप्ति होगी।
दूसरी ओर बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,137.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 4,149.90 रुपये पर खुला। पौने 3 के बजे के बाद से यह शेयर लाल निशान में है।
3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 26.70 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 4,110.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,18,629.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 4,903.90 रुपये और निचला स्तर 3,340.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख