शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाटा इंडिया (Bata India) के मुनाफे में 30% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में बाटा इंडिया (Bata India) के मुनाफे में 29.97% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

बाटा इंडिया ने 54.86 करोड़ रुपये के मुकाबले 71.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके अलावा बाटा की शुद्ध आमदनी 673.07 करोड़ रुपये से 7.26% बढ़ कर 721.96 करोड़ रुपये रही, जबकि कंपनी के खर्चे भी 602.88 करोड़ रुपये से 6.53% बढ़ कर 642.26 करोड़ रुपये के रहे।
साल दर साल आधार पर ही बाटा इंडिया का एबिटा 11.9% की बढ़ोतरी के साथ 97.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 50 आधार अंक बढ़ कर 13.5% रहे।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार अपेक्षाकृत कम आमदनी के कारण बाटा इंडिया के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। मगर उच्च सकल मार्जिन के चलते कंपनी का कारोबारी मार्जिन बेहतर रहा।
बीएसई में बाटा इंडिया का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 1,683.85 रुपये पर खुल कर 1,775.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 11 बजे बाटा इंडिया का शेयर 34.35 रुपये या 2.04% की मजबूती के साथ 1,718.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,117.66 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,815.00 रुपये और निचला स्तर 943.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख