शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

8% से अधिक उछला जुआरी एग्रो केमिकल्स (Zuari Agro Chemicals) का शेयर

जुआरी एग्रो केमिकल्स (Zuari Agro Chemicals) ने मोरक्को की रसायन कंपनी ओसीपी ग्रुप (OCP Group) के साथ समझौता किया है।

इस खबर से कंपनी के शेयर में जोरदार मजबूती आयी। जुआरी एग्रो ने यह समझौता अपने उर्वरक व्यापार के पुनर्गठन के लिए किया है। कॉर्पोरेट पुनर्गठन के साथ ही जुआरी एग्रो ओसीपी ग्रुप के साथ अपनी मौजूदा साझेदारी पर लाभ उठायेगी।
कंपनी ने ओसीपी के साथ जुआरी फार्महब (Zuari FarmHub) में निवेश के लिए एक और करार किया है। जुआरी फार्महब में ओसीपी द्वारा प्रस्तावित निवेश की शर्तें, जुआरी और ओसीपी के बीच अगले कुछ महीनों में तय की जायेंगी।
बता दें कि पिछले महीने जुआरी एग्रो के निदेशक मंडल ने व्यापार पुनर्गठन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में जुआरी एग्रो का शेयर 88.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 88.05 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 100.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 7.35 रुपये या 8.33% की वृद्धि के साथ 95.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 402.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 253.00 रुपये और निचला स्तर 83.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख