शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) ने बेची सहायक इकाई में हिस्सेदारी

एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance) ने सहायक कंपनी एलऐंडटी कैपिटल मार्केट्स, मिडिल ईस्ट (L&T Capital Markets, Middle East) में 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

एलऐंडटी फाइनेंस ने यह करार प्राउड सिक्योरिटीज ऐंड क्रेडिट्स (Proud Securities and Credits) के साथ किया है। एलऐंडटी कैपिटल मार्केट्स, मिडिल ईस्ट एलऐंडटी फाइनेंस का विदेशी पूँजी प्रबंधन कारोबार संभालती है।
इससे पहले अगस्त 2019 में एलऐंडटी फाइनेंस ने भारत में व्यक्तिगत और संस्थागत ग्राहकों को पूँजी प्रबंधन सेवाएँ प्रदान करने वाली अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी कैपिटल मार्केट्स (L&T Capital Markets) की 100% शेयरधारिता आईआईएफएल वेल्थ ग्रुप (IIFL Wealth Group) को बेचने के लिए करार किया था।
बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर 95.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 96.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 97.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 1.35 रुपये या 1.41% की बढ़ोतरी के साथ 97.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर एलऐंडटी फाइनेंस की बाजार पूँजी 19,434.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 159.20 रुपये और निचला स्तर 78.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!