शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) ने किया आंध्र प्रदेश सरकार के साथ करार

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने आंध्र प्रदेश की सरकार के साथ करार किया है।

करार के तहत एनबीसीसी आंध्र प्रदेश सरकार को राज्य में मौजूद इसकी खाली पड़ी जमीनों की बिकवाली करके पूँजी जुटाने में मदद करेगी। इन कार्यों में एनबीसीसी की भूमिका परियोजना प्रबंधन सलाहकार की रहेगी।
दूसरी ओर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 37.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली गिरावट के साथ 37.25 रुपये पर खुला। सुबह पौने 10 बजे से ढाई बजे तक एनबीसीसी का शेयर दबाव में रहा। मगर आंध्र प्रदेश सरकार के साथ करार की खबर से कंपनी के शेयर को सहारा मिला और इसमें मजबूती आयी। करीब 2.50 बजे एनबीसीसी के शेयरों में 0.40 रुपये या 1.07% की बढ़ोतरी के साथ 37.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,768.00
करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 68.35 रुपये और निचला स्तर 28.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख