शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम्फैसिस (Mphasis) के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में आईटी सेवा प्रदाता एम्फैसिस (Mphasis) का मुनाफा 0.9% अधिक रहा।

एम्फैसिस ने 270.9 करोड़ रुपये की तुलना में 273.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,914.8 करोड़ रुपये से 12.7% बढ़ कर 2,158.1 करोड़ रुपये हो गयी। तिमाही दर तिमाही पर देखें तो एम्फैसिस के मुनाफे में 3.2% और सकल आमदनी 4.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रत्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एम्फैसिस को 17.4 करोड़ डॉलर के नये ठेके मिले, जिनमें 77% कार्य न्यू-जेन सेवाओं का है।
साल दर साल आधार पर ही एम्फैसिस की प्रत्यक्ष कोर आमदनी 15.1% और डीएक्ससी/एचपी आमदनी 15.1% अधिक रही।
दूसरी ओर बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 892.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली गिरावट के साथ 889.85 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में थोड़ी बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद यह साढ़े 11 बजे से करीब 2 बजे तक स्थिति में रहा। इसके शेयर में मजबूती आयी।
करीब 3.20 बजे एम्फैसिस के शेयरों में 9.25 रुपये या 1.04% की बढ़ोतरी के साथ 902.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,811.01 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 1,059.70 रुपये और निचला स्तर 830.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!