शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पेश किया 'महा लोन धमाका'

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 'महा लोन धमाका' नाम से एक नया ऋण कार्यक्रम शुरू किया है।

इस कार्यक्रम में ऑन-द-स्पॉट ऋण स्वीकृतियों की सुविधा और अर्ध शहरी तथा ग्रामीण इलाकों और बैंक के गैर-ग्राहकों सहित लोगों के लिए बड़े कॉर्पोरेट परिसर में हुंडई मोटर्स सहित विशिष्ट विनिर्माता वाले ऑफर मिलेंगे।
कार्यक्रम के तहत आईसीआईसीआई बैंक चालू वित्त वर्ष में देश भर में 2000 महा ऋण कैंप आयोजित करेगा। ये कैम्प ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों के साथ-साथ कंपनी परिसरों में लगेंगे। कैम्पों में विभिन्न प्रकार के ऋणों को मंजूरी और तुरंत ऋण भी प्रदान किया जायेगा। साथ ही कैम्पों में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के शीर्ष 100 विजेताओं बैंक के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से मिलने का मौका मिलेगा।
हर कैम्प दो दिवसीय होगा, जहाँ लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ आकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए ऑन-द-स्पॉट ऋण स्वीकृति के साथ जा सकते हैं। बैंक ने गुजरात में बनासकांठा जिले के डीसा में पहले कैम्प का उद्घाटन करके शुक्रवार 15 नवंबर को 'महा लोन धमाका' शुरू किया है।
आईसीआईसीआई बैंक 'महा लोन धमाका' में दो और चार पहिया वाहनों, ट्रकों, खेती के उपकरण और ट्रैक्टर, व्यक्तिगत ऋण, गोल्ड लोन और किसान क्रेडिट कार्ड पर खास पेशकश और विशेष पैकेज मुहैया करेगा। ये 'महा लोन' कैम्प बैंक के उत्पादों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला का उपयोग करने के लिए आस-पास के शहरों/गांवों के लोगों के लिए संपूर्ण होंगे। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!