शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) की इकाई ने बेची एचसीएल इन्सिस में पूरी हिस्सेदारी

प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) की सहायक इकाई एचीसएल लर्निंग (HCL Learning) ने एचसीएल इन्सिस (HCL Insys) की पूरी हिस्सेदारी की बिक्री कर ली है।

बता दें कि सिंगापुर में स्थित एचसीएल इन्सिस एचीसएल लर्निंग की सहायक कंपनी थी।
एचसीएल लर्निंग ने हॉन्ग-कॉन्ग की पीसीसीडब्ल्यू सॉल्यूशंस (PCCW Solutions) के साथ यह सौदा करीब 303.40 करोड़ रुपये में किया है। हालाँकि एचसीएल इन्सिस के इसकी सहायक कंपनी, नर्चर टेक्नोलॉजीज (Nurture Technologies), में निवेश को लेन-देन से बाहर रखा गया। पीसीसीडब्ल्यू सॉल्यूशंस और एचीसएल लर्निंग के बीच एचसीएल इन्सिस के लिए हुआ सौदा शुक्रवार 15 नवंबर को पूरा हुआ।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 0.06 रुपये या 0.83% की मजबूती के साथ 7.33 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 241.31 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 27.50 रुपये और निचला स्तर 5.94 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!