शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विनिवेश की खबर पर बाजार खुलते ही 4% उछला बीपीसीएल (BPCL)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और एयर इंडिया (Air India) में विनिवेश (disinvestment) का काम मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जायेगा।

वित्त मंत्री ने यह बात एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक को दिये गये साक्षात्कार में कही है। बीपीसीएल की मौजूदा बाजार पूँजी (market capitalisation) 1.12 लाख करोड़ रुपये है। इस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 53.29% है और सरकार इसमें अपनी समूची हिस्सेदारी बेचने का इरादा रखती है। आज सोमवार की सुबह बाजार खुलने के समय करीब 4% की जोरदार उछाल दिखी है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख