शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) ने फिर छुआ ऊपरी सर्किट, लगातार दूसरे दिन 20% उछला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में मंगलवार के कारोबार में भी कम्प्यूटर हार्डवेयर क्षेत्र की कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया।

मंगलवार को कंपनी का शेयर लगभग 20% की उछाल के साथ 10.54 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार के कारोबार में भी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स का शेयर 20% चढ़ कर 8.79 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह शुक्रवार के बंद स्तर 7.33 रुपये के मुकाबले यह शेयर महज दो कारोबारी सत्रों में लगभग 44% की उछाल दर्ज कर चुका है।
शुक्रवार यानी 15 नवंबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद यह खबर आयी थी कि एचसीएल इन्फोसिस्टम्स की सहायक कंपनी एचसीएल लर्निंग (HCL Learning) ने उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सिंगापुर स्थित कंपनी एचसीएल इन्सिस (HCL Insys) को बेचने का सौदा पूरा कर लिया है। यह बिक्री हांग कांग की पीसीसीडब्ल्यू सॉल्यूशंस (PCCW Solutions) को 5.76 करोड़ सिंगापुर डॉलर में की गयी है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!