शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में बढ़त जारी, 9.8 लाख करोड़ रुपये हुआ बाजार पूँजीकरण

बीएसई सेंसेक्स की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Indstries) के शेयर ने बुधवार के कारोबार में भी 52 हफ्तों का नया ऊपरी स्तर छू लिया।

इस तरह बुधवार का सत्र लगातार दूसरा ऐसा कारोबारी सत्र रहा जब इस कंपनी के शेयर ने ऐसा कारनामा किया। इससे पहले मंगलवार को भी इस शेयर ने 52 हफ्तों का नया स्तर छुआ था।
बीएसई पर बुधवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.47% की मजबूती रही और यह आज के सत्र के अंत में 1547.05 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी के बाद कंपनी का बाजार पूँजीकरण 9.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले यह आज ऊपर की ओर 1571.85 रुपये तक गया, जो इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है। इससे पहले मंगलवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.52% की तेजी रही थी। इस तरह पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसका शेयर 6.07% की तेजी दर्ज कर चुका है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मंगलवार को कहा था कि वह अगले कुछ हफ्तों में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ायेगी। इससे पहले वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भी सोमवार को इसी तरह का बयान दिया था। क्रेडिट सुइस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर उदासीन नजरिया बरकरार रखते हुए इसका लक्ष्य भाव बढ़ा कर 1400 रुपये कर दिया है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!