शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर, शेयर 4.87% चढ़ा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार के कारोबार में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) का शेयर ऊपर की ओर 548 रुपये तक चला गया।

यह इसका 52 हफ्तों का नया ऊपरी स्तर है। हालाँकि आज के कारोबारी सत्र में यह इस ऊँचाई पर टिका नहीं रह सका और मंगलवार के बंद स्तर 519.35 रुपये के मुकाबले अंततः 4.87% की बढ़त के साथ 544.65 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार के कारोबार में भी कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी देखी गयी थी।
जानकारों का मानना है कि समाचार माध्यमों में कंपनी के विनिवेश के बारे में चल रही खबरों की वजह से शेयर में तेजी है। एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक को दिये गये साक्षात्कार में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) में विनिवेश (disinvestment) का काम मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जायेगा। इस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 53.29% है और सरकार इसमें अपनी समूची हिस्सेदारी बेचने का इरादा रखती है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!