शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर (Sterling and Wilson Solar) के शेयर में गिरावट का क्रम जारी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार के कारोबार में बाजार खुलते ही स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर (Sterling and Wilson Solar) के शेयर में निचला सर्किट लग गया।

यह बीएसई पर 10% फिसल कर 260.05 रुपये पर चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया निचला स्तर है। हालाँकि बाद में निचले स्तरों पर खरीदारी उभरने की वजह से यह उछल कर 313 रुपये तक चला गया। यह बात दीगर है कि स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर का शेयर उन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका और आज के कारोबार के आखिर में 1.78% की गिरावट के साथ 283.75 रुपये पर बंद हुआ।
बीस अगस्त 2019 को इसके सूचीबद्ध होने के बाद से अब तक इसके निवेशकों को अब तक 63.62% का नुकसान हो चुका है। गौरतलब है कि सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर के प्रवर्तक कंपनी के आईपीओ के समय की गयी इंटर-कॉरपोरेट लोन रीपेमेंट की प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर सके हैं। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!