शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) ने दिया इस्तीफा

ऐक्सिस बैंक के समूह कार्यकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) जयराम श्रीधरन (Jairam Sridharan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि वे अगले तीन महीनों तक अपने पद पर बने रहेंगे।

शुक्रवार को शेयर बाजार के बंद होने के बाद कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी है।
आईआईटी दिल्ली से स्नातक श्रीधरन ने साल 2010 से ऐक्सिस बैंक से अपना नाता जोड़ा था और अक्टूबर 2015 से अपने मौजूदा पद पर कार्यरत थे। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के साथ भी काम किया था।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1.64% गिरावट के साथ 717.55 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले यह ऊपर की ओर 735.25 रुपये और नीचे की ओर 715 रुपये तक गया था। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख