शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) ने बनाया 52 हफ्तों का नया निचला स्तर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में शुक्रवार के कारोबार में जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) का शेयर फिसल कर 7.53 रुपये तक चला गया।

यह इसका 52 हफ्तों का नया निचला स्तर है। हालाँकि निचले स्तरों से खरीदारी उभरने की वजह से यह शेयर आज के कारोबार में यह 2.65% के नुकसान के साथ 7.70 रुपये पर रहा। इस तरह पिछले छह कारोबारी सत्रों में यह लगभग 19% लुढ़क चुका है। बीएसई पर पाँच दिसंबर 2019 को यह शेयर 9.50 रुपये पर बंद हुआ था। कैलेंडर साल 2019 में जैन इरिगेशन सिस्टम्स का शेयर तकरीबन 89% लुढ़क चुका है। बीएसई पर 31 दिसंबर 2018 को यह 69.70 रुपये पर बंद हुआ था। जुलाई-सितंबर 2019 तिमाही में जैन इरिगेशन सिस्टम्स की आमदनी 395.80 करोड़ रुपये रही थी, जबकि इस दौरान इसे 113.11 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ था। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!