शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट बुधवार को भी जारी

तिमाही नतीजों के बाद से ही इंडसइंड बैंक के शेयर में शुरू हुई बिकवाली का दौर बुधवार को भी जारी रहा।

आज बुधवार को बीएसई में यह शेयर 80.50 रुपये या 5.44% टूट कर 1400.60 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को भी नतीजे सामने आने के बाद इसमें 3.85% की गिरावट आयी थी। इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को पेश नतीजों में अक्टूबर-दिसंबर 2019 की तिमाही के दौरान 1,300 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 985.03 करोड़ रुपये से 32% ज्यादा है। मगर यह मुनाफा बाजार के अनुमानों की तुलना में कम रहा, जिसकी वजह से बाजार में निराशा आयी।
बाजार को बैंक के मुनाफे के इस आँकड़े से कहीं ज्यादा ज्यादा चिंता प्रावधानों की राशि बढ़ने के चलते हुई। इसके स्लिपेजेज यानी नये एनपीए की राशि भी पिछले साल की समान तिमाही से दोगुनी और मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही से 76% ज्यादा रही है।
अपने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर 1,835 रुपये से यह शेयर अभी 31% नीचे है। हालाँकि इस दौरान अक्टूबर 2019 में यह 1,192 रुपये का निचला स्तर भी देख चुका है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख