शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर में उछाल, छुआ 52 हफ्तों का नया शिखर

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) का शेयर आज बीएसई (BSE) में ऊपर की ओर 146.30 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का 52 हफ्तों का नया शिखर है। आज के कारोबार में आखिरकार यह 7.50 रुपये या 5.46% की बढ़ोतरी के साथ 144.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,680.23 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी जानकारी में बताया कि 21 जनवरी 2020 को कंपनी के निदेशक मंडल की प्रस्तावित बैठक में इसके शेयरों के बाईबैक (Buyback) के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। ध्यान रहे कि उसी दिन कंपनी कारोबारी साल 2019-20 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी। कारोबारी साल 2019-20 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 59% बढ़ कर 95.79 करोड़ रुपये रहा था, जबकि इसकी बिक्री साल-दर-साल 20.4% की वृद्धि के साथ 699.53 करोड़ रुपये रही थी।
1984 में आरंभ की गयी हैदराबाद-स्थित ग्रेन्यूल्स इंडिया कई ऑफ-पेटेंट दवाओं का उत्पादन करती है, जिनमें पैरासिटामॉल, इबुप्रोफेन, मेटफॉर्मिन और गुइफेनसीन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!