शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमटीएनएल (MTNL) ने लगातार चौथे दिन छुआ ऊपरी सर्किट, उसके बाद लुढ़का

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर महानगर टेलीफोन निगम (Mahanagar Telephone Nigam) के शेयर ने सोमवार के कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही एक बार फिर ऊपरी सर्किट छू लिया।

आज सुबह यह लगभग पाँच फीसदी की उछाल के साथ 13.32 रुपये तक चला गया। इस तरह सोमवार लगातार चौथा कारोबारी दिन रहा, जब इसने ऊपरी सर्किट छुआ। इससे पहले बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के कारोबार में भी महानगर टेलीफोन निगम के शेयर ने ऊपरी सर्किट छुआ था।
लेकिन एमटीएनएल का शेयर आज के कारोबार में ऊपरी स्तरों पर नहीं टिक सका और शुक्रवार के बंद भाव 12.69 रुपये से लगभग पाँच फीसदी फिसल कर 12.06 रुपये तक चला गया, जो इसका आज का निचला सर्किट था।
एमटीएनएल ने 6,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों की अनुमति हासिल कर ली है। यह पूँजी जुटाने के लिए कंपनी नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी इस पूँजी को एकत्र करने के लिए अपनी जमीनों और भवनों की बिक्री भी करेगी। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!