शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में आज भी गिरावट, पाँच सत्रों में 13.5% फिसला

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर में कमजोरी का रुख लगातार जारी है।

बीएसई (BSE) में आज के कारोबार में इंडसइंड बैंक का शेयर अपने पिछले बंद भाव 1,352.55 रुपये के मुकाबले नीचे की ओर फिसल कर 1,322.45 रुपये तक चला गया। हालाँकि निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी आने की वजह से यह सँभल गया और आज के कारोबार के अंत में 20.50 रुपये या 1.52% के नुकसान के साथ 1,332.05 रुपये पर रहा। यह लगातार पाँचवाँ कारोबारी दिन रहा, जब इंडसइंड बैंक के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी। पिछले पाँच कारोबारी सत्रों में यह शेयर 13.5% फिसल चुका है। 13 जनवरी को इंडसइंड बैंक का शेयर 1,540.45 रुपये पर बंद हुआ था।
14 जनवरी को पेश तिमाही नतीजों में इंडसइंड बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2019 की तिमाही के दौरान 1,300 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 985.03 करोड़ रुपये से 32% अधिक है। लेकिन बैंक का यह मुनाफा बाजार के अनुमानों के मुकाबले कम रहा, जिसकी वजह से शेयर बाजार में निवेशक निराश दिखे। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!