शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पेंसर्स रिटेल (Spencer's Retail) में आज ऊपरी सर्किट, छह दिन में 50% उछाल

बीएसई (BSE) पर मंगलवार के सुबह के कारोबार में स्पेंसर्स रिटेल (Spencer's Retail) के शेयर ने लगभग 20% की मजबूती के साथ ऊपरी सर्किट छू लिया।

आज कंपनी का शेयर 14.90 रुपये या तकरीबन 20% की बढ़त के साथ 89.50 रुपये पर रहा। सोमवार के कारोबार में यह 74.60 रुपये पर बंद हुआ था। स्पेंसर्स रिटेल का शेयर पिछले छह कारोबारी सत्रों में 50% की उछाल दर्ज कर चुका है। 13 जनवरी 2020 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 59.65 रुपये पर बंद हुआ था।
राधाकृष्ण एस दमानी (Radhakishan S Damani) ने कंपनी में 16.6 लाख शेयर या 2.09% हिस्सेदारी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खरीदी है। राधाकृष्ण एस दमानी दरअसल एवेन्यू सुपरमार्ट्स के प्रवर्तक हैं, जो देश में डी-मार्ट स्टोर चलाती है। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!