शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स (Hindustan Fluorocarbons) ने छुआ 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर

आज बीएसई में हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स (Hindustan Fluorocarbons) का शेयर 8.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 फीसदी गिरावट के साथ 7.83 रुपये पर रहा।

इस तरह आज इसने निचला सर्किट छू लिया। इसके अलावा आज का बंद स्तर इसका 52 हफ्तों का इसका निम्नतम स्तर भी है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी केवल 15.35 करोड़ रुपये है।
ध्यान रहे कि केंद्रीय कैबिनेट ने हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स का कामकाज बंद करने को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बात को स्वीकृति दे गयी थी कि रसायन और पेट्रोरसायन विभाग के तहत आने वाली इस सरकारी कंपनी को बंद कर दिया जायेगा। यह कंपनी पहले से ही बोर्ड ऑफ इंडस्ट्रियल ऐंड फाइनेंशियल कंस्ट्रक्शन (BIFR) में बीमार कंपनी के तौर पर पंजीकृत थी। हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स कारोबारी साल 2013-14 से लगातार घाटे में चल रही है और इसका नेटवर्थ नकारात्मक हो चुका है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!