शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा तेजी का रुख आज भी जारी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.63% की तेजी के साथ 1.95 रुपये पर पहुँच गया, जो आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट है। खबर आयी थी कि भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले ऋणदाताओं के कंसोर्शियम ने सुजलॉन एनर्जी के लिए डेब्ट रिजॉल्यूशन प्लान का अनुमोदन कर दिया है। कंपनी पर इस समय कर्जदाताओं का लगभग 12,900 करोड़ रुपये का कर्ज है।
दरअसल पिछले कई दिनों से सुजलॉन एनर्जी का शेयर ऊपर की ओर जा रहा है। 25 मार्च को एनएसई पर 1.75 रुपये पर बंद होने के बाद से इसमें तेजी का रुख है और यह 26 मार्च, 27 मार्च और 30 मार्च को बढ़त के साथ बंद हो चुका है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!