शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में तेजी का क्रम जारी

अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज फिर ऊपरी सर्किट छू लिया।

आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 5% की तेजी के साथ 2.10 रुपये पर बंद हुआ, जो आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट था। पिछले दिनों खबर आयी थी कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले ऋणदाताओं के कंसोर्शियम ने सुजलॉन एनर्जी के लिए डेब्ट रिजॉल्यूशन प्लान का अनुमोदन कर दिया है। कंपनी पर इस समय कर्जदाताओं का लगभग 12,900 करोड़ रुपये का कर्ज है।
दरअसल पिछले कई कारोबारी सत्रों से सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी का रुख बना हुआ है। 25 मार्च को एनएसई पर 1.75 रुपये पर बंद होने के बाद से इसमें मजबूती का रुझान है और यह लगातार छह दिनों से बढ़त के साथ बंद हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!