शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दसवें दिन ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज के कारोबार में अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया।

एनएसई पर अपने पिछले बंद भाव 2.40 रुपये के मुकाबले आज यह शेयर 4.17% की मजबूती के साथ 2.50 रुपये पर खुला, जो आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट था। आज ऐसा लगातार दसवाँ ऐसा कारोबारी सत्र रहा, जब कंपनी का शेयर एनएसई पर ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। 25 मार्च को यह एनएसई पर 1.75 पर बंद हुआ था और उसके बाद से इसमें लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इस तेजी के दौरान यह शेयर अब तक लगभग 43% की तेजी हासिल कर चुका है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले ऋणदाताओं के कंसोर्शियम ने 30 मार्च 2020 को सुजलॉन एनर्जी के लिए डेब्ट रिजॉल्यूशन प्लान का अनुमोदन कर दिया। इस समय कंपनी पर कर्जदाताओं का लगभग 14,262 करोड़ रुपये का कर्ज है (31 मार्च 2020 के आँकड़ों के मुताबिक)। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!