शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भी जारी रही आईआरसीटीसी (IRCTC) के शेयर में तेजी, 10 दिन में चढ़ चुका है 59%

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर सोमवार को भी इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टुरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के शेयर में मजबूती दर्ज की गयी।

आज एनएसई पर कंपनी का शेयर 3.35% की तेजी के साथ 1,295.90 रुपये पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 1,316.55 रुपये तक चला गया था। आज का कारोबारी सत्र ऐसा लगातार दसवाँ कारोबारी सत्र रहा, जब कंपनी का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ है। तेजी के इस दौर में आईआरसीटीसी का शेयर तकरीबन 59% की बढ़त हासिल कर चुका है। 25 मार्च को एनएसई पर यह 815.40 रुपये पर बंद हुआ था। उसके बाद से यह ऊपर बढ़ने लगा था। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!