शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संकटग्रस्त कंपनी में एक्सपोजर, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर 8.72% टूटा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर आज के कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर अपने पिछले बंद भाव 361.30 रुपये के मुकाबले नीचे की ओर 328.00 रुपये तक फिसल गया।

हालाँकि कारोबार के अंत में यह 8.72% की कमजोरी के साथ 329.80 रुपये पर रहा।
आईसीआईसीआई बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में इस बात की पुष्टि की है कि सिंगापुर की संकटग्रस्त ऑयल ट्रेडर कंपनी हिन लियांग ट्रेडिंग (HLT) में इसका एक्सपोजर है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठा रहा है और अपने वित्तीय स्टेटमेंटों में इसका उचित रूप से उल्लेख करेगा। इससे पहले सोमवार को मीडिया में इस तरह की खबरें आयी थीं कि एचएलटी में बैंक का 100 मिलियन डॉलर का एक्सपोजर है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!