शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain irrigation systems) लगातार इक्कीसवें दिन ऊपरी सर्किट पर हुआ बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर आज गुरुवार के कारोबार में भी जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) का शेयर ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।

एनएसई पर अपने पिछले बंद भाव 8.05 रुपये के मुकाबले आज यह शेयर 4.97% की मजबूती के साथ 8.45 रुपये पर खुला, जो आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट था। आज यह इसी भाव पर बंद हुआ। इस तरह आज ऐसा लगातार इक्कीसवाँ कारोबारी सत्र रहा, जब जैन इरिगेशन सिस्टम्स का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ है। कंपनी के शेयर में तीन अप्रैल 2020 से ऊपरी सर्किट पर बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है।
हालाँकि यदि जैन इरिगेशन के शेयर में तेजी के रुख की बात करें, तो 31 मार्च 2020 से इसमें लगातार बढ़त का रुझान बना हुआ है। यह शेयर 30 मार्च को एनएसई पर 3.15 रुपये पर बंद हुआ था और उसके बाद से इसमें लगातार तेजी बरकरार है। तेजी के इस दौर में यह अब तक 168% से अधिक की मजबूती हासिल कर चुका है। (शेयर मंथन, 07 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!