शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को 20% टूट गया लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का शेयर

बीएसई (BSE) पर आज के शुरुआती कारोबार में लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का शेयर 20% की कमजोरी के साथ 12.40 रुपये पर खुला।

यह इसका आज का निचला सर्किट था। आज के कारोबार के आखिर तक यह इसी भाव पर रहा और इसी भाव पर बंद हुआ। मंगलवार को यह बीएसई पर 15.50 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन मंगलवार शाम को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने लक्ष्मी विलास बैंक से पैसों की निकासी पर सीमा लगा दी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक अब इस बैंक का कोई भी खाताधारक अपने खाते से एक महीने में 25,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल सकता। यह सीमा अगले एक महीने के लिए यानि 16 दिसंबर 2020 तक के लिए लगायी गयी है। हालाँकि, आपात स्थितियों जैसे चिकित्सा व्यय, उच्च शिक्षा के शुल्क की अदायगी और विवाह के खर्च जैसे मामलों के लिए 25,000 रुपये की इस सीमा में छूट दी जा सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लक्ष्मी विलास बैंक के हालात को और न बिगड़ने देने के लिए इस बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया है और केनरा बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष टी एन मनोहरन को लक्ष्मी विलास बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। इसके अलावा आरबीआई ने कहा है कि लक्ष्मी विलास बैंक का विलय डीबीएस बैंक इंडिया (DBIL) में कर दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!