शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

त्योहारों में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने बेचे 14 लाख से ज्यादा वाहन

भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामले घटने की खबरों के बीच विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने बिक्री के शानदार आँकड़े पेश किये हैं।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार का कारोबार खत्म होने के बाद शाम को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया कि इसने त्योहारों के 32 दिनों की अवधि (नवरात्रि के पहले दिन से भाई दूज तक) में 14 लाख से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। पिछले सालों की इसी अवधि से तुलना करें तो साल 2018 के त्योहारों के मुकाबले यह 103% है, जबकि साल 2019 के त्योहारों के मुकाबले 98% है।
कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में यह दावा भी किया है कि अक्टूबर महीने में इसकी बाजार हिस्सेदारी में 500 बेसिस प्वाइंट्स से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई (BSE) पर बुधवार के कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,032.10 के भाव पर खुला और अंत में 47.80 रुपये या 1.58% गिर कर 2,983.00 पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूँजीकरण 59,590.68 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख