शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ला रही है राइट्स इश्यू

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के निदेशक बोर्ड ने आज अपनी बैठक में कंपनी का राइट्स इश्यू (Rights Issue) लाने का निर्णय किया है।

भारती ने एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में कहा है कि निदेशक बोर्ड ने उद्योग परिदृश्य, व्यापारिक परिवेश और कंपनी की वित्तीय एवं व्यावसायिक रणनीति पर विचार करने के बाद कंपनी के शेयरधारकों को राइट्स के आधार पर नये शेयर जारी करके पूँजी जुटाने की योजना को स्वीकृति दी। इस राइट्स इश्यू से कंपनी 21,000 करोड़ रुपये तक की इक्विटी पूँजी जुटायेगी। राइट्स इश्यू में जारी होने वाले इक्विटी शेयरों का अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) 5 रुपये प्रति शेयर होगा। इस राइट्स इश्यू में जारी शेयरों का भाव 535 रुपये प्रति शेयर रखा जायेगा। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि की घोषणा कुछ समय बाद होगी। रिकॉर्ड तिथि पर जो शेयरधारक इसके पात्र होंगे, उन्हें अपने 14 वर्तमान शेयरों पर 1 शेयर का आवेदन करने का अधिकार मिलेगा। इस राइट्स इश्यू में आवेदकों को आवेदन के समय केवल 25% भुगतान ही करना होगा। उन्हें शेष राशि का भुगतान दो या इससे अधिक किश्तों में कंपनी की ओर से माँग किये जाने पर करना होगा। कंपनी यह माँग 36 महीनों की अवधि में समय-समय पर अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप करेगी।
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके प्रमोटर और प्रमोटर समूह इस राइट्स इश्यू में अपनी पात्रता की संपूर्ण सीमा तक आवेदन करेंगे। साथ ही, यदि इस इश्यू का कोई हिस्सा ऐसा बचे जिसके लिए अन्य शेयरधारकों से आवेदन नहीं मिले तो वे उस हिस्से के लिए भी आवेदन करेंगे।
भारती एयरटेल का शेयर शुक्रवार 27 अगस्त 2021 को बीएसई में 7.10 रुपये या 1.21% की वृद्धि के साथ 593.95 रुपये पर बंद हुआ है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 644.00 रुपये और निम्नतम स्तर 394.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!