शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने समय से पहले किया बकाया भुगतान

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने एक्सचेंज को दी गयी जानकारी में कहा है कि उसने स्पेक्ट्रम खरीद का बकाया भुगतान तय समय से पहले कर दिया है।

कंपनी ने यह स्पेक्ट्रम 2014 में खरीदा था, जिसके बदले उसने 15,519 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने यह भुगतान भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) को किया है। कंपनी ने 2014 में हुई नीलामी में 128.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम 19,051 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसमें टेलीनॉर का स्पेक्ट्रम भी शामिल है। कंपनी पर वित्त वर्ष 2026-2027 से लेकर 2031-2032 तक की सालाना किश्तें बकाया थीं। साथ ही कंपनी को इस पर 10% ब्याज भी देना पड़ता था।
कंपनी के अनुमान के मुताबिक समय से पहले भुगतान करने से उसे ब्याज के तौर पर करीब 3,400 करोड़ रुपये की बचत होगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वह हमेशा मजबूत और असरदार पूँजीगत ढाँचे (कैपिटल स्ट्रक्चर) के लिए काम करती है। कंपनी ने दूरसंचार विभाग के इस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें बकाये का भुगतान समय से पहले किये जाने की छूट दी गयी है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!