शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज कंपनी शेयर बाजार में नई पारी शुरू करने को तैयार है। कंपनी का आईपीओ (IPO) 19 से 21 जनवरी तक खुला रहेगा।

एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज की शुरुआत 11 दिसंबर 2002 को AGS इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से शुरुआत हुई।

कंपनी बैंक, कॉरपोरेट ग्राहकों को डिजिटल और कैश आधारित सेवाएं देने का काम करती है। देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड चैनल पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। कंपनी एटीएम (ATM) CRM आउटसोर्सिंग, कैश मैनेजमेंट और डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन मुहैया कराती है। कंपनी मर्चेंट सॉल्यूशन, ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग सर्विसेज और मोबाइल वॉलेट से जुड़ी सेवाएं भी देती है। 31 मार्च 2021 तक इस क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
इस आईपीओ (IPO) में मूल्य का दायरा प्राइस बैंड 166-175 रुपये रखा गया है। इसमें निवेश के लिए आप 85 शेयरों के लॉट में आवेदन दे सकते हैं । इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 680 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे। इस इश्यू में ऊपरी मूल्य सीमा पर कंपनी की बाजार पूंजी (मार्केट कैप ) 2107 करोड़ रुपये की होगी। इश्यू के बाद शेयरों की संख्या 12.039 करोड़ हो जाएगी। कंपनी के बुक रनर और लीड मैनेजर के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक और जेएम फाइनेंशियल हैं। इश्यू से पहले प्रोमोटर की हिस्सेदारी 98.2% है जो लिस्टिंग होने के बाद घटकर 66.07% रह जाएगी। वहीं जनता की हिस्सेदारी अभी जहां 1.8% है जो लिस्टिंग के बाद बढ़कर 33.93% हो जाएगी। शाम 5 बजे तक कंपनी का IPO 88 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!