शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार गिरावट पर बंद , बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा विराम

वीकली एक्सपायरी या साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार गिरावट पर बंद हुए।

तीन दिनों की तेजी पर आज विराम लग गया। बाजार में जमकर मुनाफावसूली देखी गई। ऑटो इंडेक्स को छोड़कर ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 770 अंक या 1.29% गिर कर 58788, निफ्टी 50 (Nifty 50) 220 अंक या 1.24% गिर कर 17,560 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 320 अंक या 0.81% गिर कर 39010 पर बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने कारोबारी सत्र यानी इंट्राडे के दौरान 58,654 का निचला स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 ( NIFTY 50) ने 17,511 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (NIFTY BANK) ने 38,861 का निचला स्तर छुआ।
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 2.93%, बजाज ऑटो 2.44%, मारुति सुजुकी 0.92%, डिवीज लैब 1.01% और आईटीसी (ITC) 0.99% मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी (HDFC) 3.26%, एनटीपीसी 3.19%, ग्रासिम 2.55% और इंफोसिस 2.72% नुकसान के साथ बंद हुए।
गोदरेज प्रॉपर्टीज पर नतीजों का असर देखने को मिला और शेयर 6.42% गिर कर जबकि ब्लू स्टार 9.66% चढ़ कर बंद हुआ। वहीं एमएएस फाइनेंशियल 19.99% चढ़ कर जबकि एमएंडएम फाइनेंस 5.27% गिर कर बंद हुए।
सरकारी बैंकिंग शेयरों में उछाल देखने को मिला। बैंक ऑफ इंडिया 1.21%, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1.38%, बैंक ऑफ बड़ौदा में 0.14% तक की तेजी दिखी। आज के कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों की पिटाई होती दिखी। एलएंडटी टेक (L&T tech) 3.93%, साएंट 3.60%, कोफोर्ज 2.99% और माइंडट्री 3.76% नुकसान के साथ बंद हुए।
रियल्टी शेयरों में आज दबाव देखने को मिला। गोदरेज प्रॉपर्टीज 6.42%, फिनिक्स मिल 3%, ओबेरॉय रियल्टी 0.55% और मैक्रोटेक डेवलपर्स 2.91% नुकसान के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"