शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज ने अमेरिकी बाजार में जेनरिक ड्रग उतारा

डॉ रेड्डीज ने अमेरिकी बाजार में जेनरिक ड्रग उतारा है।

कंपनी ने अमेरिकी बाजार में वैसोप्रेसिन (Vasopressin) इन्जेक्शन उतारा है। इस इन्जेक्शन का इस्तेमाल लगातार हो रहे मूत्रत्याग (यूरिनेशन) पर नियंत्रण करने के लिए होता है। इसके अलावा प्यास बढ़ाने, मधुमेह (डायबिटीज) के कारण पानी की कमी पर नियंत्रण के लिए भी इस इन्जेक्शन का इस्तेमाल होता है।
कंपनी ने पार फार्मास्यूटिकल्स के वैसोस्ट्रिक्ट (Vasostrict) के जेनरिक संस्करण को अमेरिकी बाजार में उतारा है। आपको बता दें कि इस दवा के लिए कंपनी को यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी के उत्तर अमेरिका जेनरिक्स के सीईओ (CEO) मार्क किकुची के मुताबिक, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोराना के समय में भी महत्वपूर्ण और अधिकृत जेनरिक उत्पाद मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। आईक्यूवीआईए (IQVIA Health) हेल्थ के मुताबिक पिछले 12 महीनों में वैसोस्ट्रिक्ट (Vasostrict) की बिक्री करीब 87.8 करोड़ डॉलर रही है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!