शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जनवरी में ऑटो बिक्री में 23.21 फीसदी की गिरावट

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने जनवरी महीने के ऑटो बिक्री आंकड़े जारी किए हैं।

सालाना आधार पर ऑटो बिक्री में 23.21 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी 2021 के 17.3 लाख गाड़ियों के मुकाबले जनवरी 2022 में 14.06 लाख गाड़ियां ही बिक पाई हैं। इसमें यात्री गाड़ी, दोपहिया, तिपहिया और व्यावसायिक गाड़ियां शामिल हैं।
जनवरी 2021 के 2.76 लाख इकाई के मुकाबले जनवरी 2022 में केवल 2.54 लाख इकाई गाड़ियां ही बिकी हैं। इसमें यात्री गाड़ी जिसमें यात्री कार, यूटिलिटी व्हीकल और वैन शामिल हैं। जनवरी 2022 में 11.28 लाख दोपहियां गाड़ियां बिकी जबकि जनवरी 2021 में 14.2 लाख दोपहिया गाड़ियां बिकी थी। जनवरी 2021 के मुकाबले दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में 21 फीसदी की गिरावट आई है।
जहां तक तिपहिए गाड़ियों की बिक्री का सवाल है तो जनवरी 2021 के मुकाबले इसमें 11.21 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी 2022 में 24,091 इकाई तिपहिया गाड़ी बिकी वहीं पिछले साल इसी महीने में 26,794 इकाई बिकी थी। जनवरी में यात्री कार बिक्री 1.26 लाख इकाई रही, वहीं मोटरसाइकिल बिक्री 7.43 लाख इकाई दर्ज की गई। जनवरी में यूटिलिटी व्हीकल बिक्री 1.16 लाख इकाई रही।
सियाम (SIAM) के महानिदेशक राजेश मेनन ने बताया कि गाड़ियों की बिक्री में कमी की वजह कोरोना के नए स्वरुप ओमिक्रॉन और सेमीकंडक्टर की कमी मुख्य वजह रही है। शुरुआती स्तर पर ग्रामीण इलाकों में दोपहिया गाड़ियों की मांग में कमी देखने को मिली। यात्री गाड़ियों की बाजारी मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने के कारण बिक्री में कमी रही। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"