जनवरी में निर्यात 25.28 फीसदी बढ़कर 3450 करोड़ डॉलर रहा (YoY)। निर्यात के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन इंजीनियरिंग,पेट्रोलियम,जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर के कारण दर्ज किया गया।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक जनवरी में व्यापार घाटा पिछले साल के 1,449 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1,742 करोड़ डॉलर रहा।जनवरी में आयात 23.54 फीसदी बढ़कर 5,193 करोड़ डॉलर रहा (YoY)। वहीं अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के दौरान निर्यात 46.73 फीसदी बढ़कर 33,588 करोड़ डॉलर रहा जो कि पिछले साल इसी अवधि में 22892 करोड़ डॉलर रहा था (YoY)।
वहीं अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के दौरान आयात 62.65 फीसदी बढ़कर 49,575 करोड़ डॉलर रहा । जनवरी में सोने का आयात 40.52% घटकर 240 करोड़ डॉलर रहा (YoY)। कच्चे तेल का आयात 26.9 फीसदी बढ़कर 1196 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया।
इंजीनियरिंग निर्यात 24.11 फीसदी बढ़कर 920 करोड़ डॉलर, पेट्रोलियम निर्यात 95.23 फीसदी बढ़कर 417 करोड़ डॉलर और जेम्स, ज्वैलरी निर्यात 13.64 फीसदी बढ़कर 323 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया। हालाकि फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 1.15 फीसदी गिरकर 205 करोड़ डॉलर रहा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन यानी फियो (FIEO) के उपाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा दर से ग्रोथ जारी रहने पर वित्त वर्ष 2022 का 40000 करोड़ डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल हो जाएगा। हालाकि उन्होंने आयात में बढ़ोतरी पर चिंता भी जताई।
इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स इंपोर्ट 45.63 फीसदी बढ़कर 766 करोड़ डॉलर जबकि तेल का आयात 26.9 फीसदी बढ़कर 1196 करोड़ डॉलर रहा (YoY)। वहीं गैर तेल आयात 22.57 फीसदी बढ़कर 3997 करोड़ डॉलर रहा (YoY)। जनवरी में 186 करोड़ डॉलर का खाद्य तेल आयात हुआ है। वहीं जनवरी में 2691 करोड़ डॉलर सर्विसेज का निर्यात जबकि 1583 करोड़ डॉलर के सर्विसेज का आयात हुआ है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2022)
Add comment