शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

10 लाख गाड़ियां निर्यात कर टीवीएस मोटर्स ने हासिल किया नया मुकाम

टीवीएस मोटर्स ने वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 10 लाख दोपहिए गाड़ियों का निर्यात किया है।

दोपहिया और तिपहिया गाड़ी बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर्स ने 10 लाख गाड़ी निर्यात करने का माइलस्टोन हासिल किया है। इसमें इंडोनेशियाई इकाई पीटी टीवीएस से हुआ निर्यात भी शामिल है।
निर्यात हुए दोपहिए वाहनों में टीवीएस अपाचे सीरीज, टीवीएस एचएलएक्स सीरीज, टीवीएस राइडर और टीवीएस नियो सीरीज शामिल है। वैश्विक स्तर पर मोटरसाइकिल की बिक्री में आई तेजी के कारण यह मुकाम हासिल हो सका है। टीवीएस मोटर्स का कारोबार 80 देशों तक फैला हुआ है जिसमें अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया, सेंट्रल और लैटिन अमेरिका शामिल है।
टीवीएस मोटर के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु के मुताबिक यह मुकाम कंपनी के लिए बहुत मायने रखता है। हमारी कंपनी हमेशा से बेहतर क्वालिटी, तकनीक और ग्राहकों की खुशियों के लिए काम करती है। कंपनी नए उत्पादों के अलावा नए इलाकों में भी कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है। निर्यात के मोर्च पर बेहतर प्रदर्शन ग्राहकों के बेहतर अनुभव को दर्शाता है। कंपनी इसके लिए ग्राहकों सहित डिस्ट्रीब्यूटर्स,सप्लायर्स और पूरी टीम को धन्यवाद देती है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2022)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!