शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन की इंडस टावर में 5 फीसदी हिस्सा बिक्री की योजना

ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडस टावर में 5 फीसदी हिस्सा बेचने पर विचार कर रही है।

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक वोडाफोन भारती एयरटेल को इंडस टावर में 5 फीसदी हिस्सा बेचने पर विचार कर रही है। हालाकि वोडाफोन की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल इंडस टावर में वोडाफोन की करीब 28 फीसदी हिस्सेदारी है।

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक कंपनी को 5 फीसदी हिस्सा बिक्री के बदले करीब 3300 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इंडस टावर में हिस्सा बिक्री से मिली रकम का इस्तेमाल भारतीय कंपनी वोडाफोन आइडिया के लिए किया जाएगा। इंडस टावर जो कि पहले भारती इंफ्राटेल था वह टेलीकॉम इंफ्रा मुहैया कराने का काम करती है। कंपनी खुद ही कई तरह के मोबाइल ऑपरेटर्स के लिए टेलीकॉम टावर लगाने और कम्यूनिकेशन संरचना लगाने का काम करती है। इंडस टावर की मौजूदगी फिलहाल 22 टेलीकॉम सर्किल में है। इसके अलावा कंपनी के पास एक लाख 84 हजार सात सौ अड़तालीस टेलीकॉम टावर है। इंडस टावर भारत में सभी वायरलेस टेलीकम्यूनिकेशन की जरूरतों को पूरा करता है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!