शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी का ब्रिजबायो फार्मा से ब्रांड खरीदने के लिए करार

जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी ने अमेरिकी कंपनी से एक ब्रांड को खरीदने के लिए करार किया है।

अमेरिकी सब्सिडियरी सेंटीनिल थेरप्यूटिक्स (Sentynl Therapeutics) ने ब्रिजबायो फार्मा से ब्रांड खरीदने के लिए करार किया है। ब्रिजबायो फार्मा ने इंजेक्शन के लिए नलीब्राई (Nulibry) की बिक्री के लिए संपत्ति खरीद समझौता किया है।
इस दवा को यूएसएफडीए यानी अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मंजूरी मिल चुकी है। इस दवा का इस्तेमाल MoCD टाइप ए यानी मोलिबेडनम कोफैक्टर डिफिशिएंसी से ग्रसित व्यक्ति के मौत के खतरे को कम करता है। यह बच्चों से जुड़ी एक आनुवंशिक बीमारी है। करार के तहत सेंटीनिल अमेरिका में नलीब्राई (Nulibry) के उत्पादन और बिक्री के लिए जिम्मेदार होगा।
ब्रिजबायो फार्मा नलीब्राई (Nulibry) दवा के विकास के लिए जुड़ी जानकारियां साझा करेगी। साथ ही यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी से मंजूरी लेना भी उसके जिम्मेदारियों में शामिल है। इसके साथ ही इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के पास अर्जी देकर उसे मंजूर करवाना भी है। सेंटीनिल कुछ रेगुलेटरी मुकाम हासिल होने पर नकद में भुगतान करेगा। ब्रिजबायो फार्मा को बिक्री के एक खास मुकाम हासिल होने पर नकद भुगतान करना होगा। साथ ही नलीब्राई (Nulibry) की एडजस्टेड नेट बिक्री पर रॉयल्टी भी देनी होगी। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!