शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश ने किया जेलिओट के 14 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण

मोबिलिटी इकोसिस्टम में टेक्नोलॉजी और सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी बॉश ने जेलिओट कनेक्टेड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में 14 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया है।

आपको बता दें कि जेलिओट बंगलुरू आधारित बीटूबी स्टार्टअप है। कंपनी का मानना है कि इस निवेश से डिजिटल प्लैटफॉर्म पर नए-नए ऑफर के जरिए मोबिलिटी मार्केट में भूमिका बढ़ेगी। हालाकि कंपनी ने सौदे से जुड़ी रकम की जानकारी नहीं दी है।
जेलिओट एंटरप्राइज यानी छोटे कारोबारियों को कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में ओईएम (OEMs) यानी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को भी सुविधा मुहैया कराती है। इस सेवा से गाड़ी के इस्तेमाल करने का अनुभव काफी बेहतर होता है। इसके अलावा जेलिओट अप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस जैसे छोटे स्तर की सेवाएं भी मुहैया कराती है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी है।

बॉश बड़े स्तर पर कनेक्टेड मोबिलिटी के क्षेत्र में काम कर रही है। इसका मकसद डिजिटल मोबिलिटी इकोसिस्टम में सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। इसके अलावा लगातार नए कारोबारी मॉडल में उतरना कंपनी के हाल के अधिग्रहण से पता चलता है। डिजिटल एसेट के ट्रांजैक्शन के लिए मोबिलिटी क्लाउड प्लैटफॉर्म बनाना भी इसी के तहत शामिल है। कंपनी के मुताबिक नए जमाने के मोबिलिटी ग्राहकों को बॉश का मोबिलिटी मार्केटप्लेस और जेलिओट का माइक्रो सर्विस प्लैटफॉर्म एक जगह उपलब्ध होने से आसानी होगी। (शेयर मंथन 01 अप्रैल 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!