शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइनिंग सर्विस के लिए थेइस के साथ करार

टाटा स्टील ने ऑस्ट्रेलिया की थेइस (Thiess) के साथ करार किया है। यह करार माइन्स के क्षेत्र में तकनीकी सेवाएं मुहैया कराने के लिए किया है। आपको बता दें कि थेइस (Thiess) ऑस्ट्रेलिया की माइन्स से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है। इस करार के तहत कंपनी एक्सप्लोरेशन, रिसोर्स आंकलन और माइन प्लानिंग की सेवाएं भारत के अलावा विदेशों में भी मुहैया कराएगी।

कंपनी थेइस (Thiess) इंडिया इंजीनियरिंग हब के साथ मिलकर काम करेगी। करार के तहत थेइस (Thiess) के वैश्विक कामकाज को कई क्षेत्रों में जैसे जियोटेक्निकल, माइन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी सर्विस डिलिवरी, बिजनेस प्रोसेस ऑटोमेशन और लर्निंग,डेवलपमेंट सर्विस शामिल है।
टाटा स्टील ने थेइस (Thiess) के साथ बिजनेस कोऑपरेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत एक्सप्लोरेशन, रिसोर्स आंकलन और माइन प्लानिंग की सेवाएं मुहैया कराएगी।
टाटा स्टील माइनिंग कारोबार में अपने नेचुरल डिवीजन के जरिए 100 सालों से ज्यादा समय से है। टाटा स्टील के रॉ मेटेरियल के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुंदर रमन ने कहा कि सस्टेनेबल माइनिंग के लिए अपने कैप्टिव माइन्स को एक्सप्लोरेशन और माइन प्लानिंग की सुविधा देता रहा है।
डी बी सुंदर रमन के मुताबिक हमे इस बात की खुशी हो रही है कि हमारी माइन टेक्निकल सर्विसेज टाटा स्टील के बाहर व्यावासायिक तौर पर टाटा स्टील इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग के जरिए माइनिंग इंडस्ट्री को सेवाएं देना शुरू कर रहा है। थेइस (Thiess) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी चेयरमैन माइकल राइट के मुताबिक यह समझौता मजबूत साझेदारी का एक प्रमाण है।इसके जरिए हम अपनी सेवाएं अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा अलग-अलग कमोडिटीज के लिए भी दे सकेंगे।
थेइस ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन आधारित एक नामी माइनिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। कंपनी ओपन कट और अंडरग्राउंड माइनिंग के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका और अमेरिका में अपनी सेवाएं देता है। (शेयर मंथन 19 अप्रैल 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!