शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

जायडस लाइफसाइंस को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है।

कंपनी को यह मंजूरी दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए मिली है। बोर्टेजोमिब दवा का जेनरिक संस्करण कुछ खास तरह के कैंसर के इलाज में इंजेक्शन के लिए किया जाता है।
बोर्टेजोमिब के सिंगल डोज इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है जिसकी क्षमता 3.5 एमजी प्रति वायल है। यह दवा टाकेडा फार्मास्यूटिकल यूएसए इंक की दवा वेलकाडे (Velcade) जेनरिक संस्करण है। इस दवा को तत्काल बाजार में उतारा जाएगा। इस दवा का उत्पादन कंपनी के गुजरात स्थित जायडस हॉस्पिरा में किया जाएगा।
बोर्टेजोमिब का इस्तेमाल वयस्क रोगियों में कई तरह के माइलोमा ( प्लाज्मा सेल के कैंसर) के इलाज में किया जाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल वयस्क रोगियों में मेंटल सेल लिम्फोमा (लिम्फ नोड कैंसर) के इलाज में भी किया जाता है। इस दवा का इस्तेमाल कैंसर कोशिकाओं के ग्रोथ को कम या रोकने के लिए किया जाता है।
आईक्यूवीआईए के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कहना है कि मार्च 2022 को खत्म हो रहे 12 महीनों के दौरान इस दवा का बाजार 117 करोड़ डॉलर का है।
कंपनी को अब तक 331 दवाओं के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल चुकी है। अब तक कंपनी ने 400 दवाओं के लिए यूएसएफडीए के पास अर्जी दे रखी है। कंपनी ने 2003-04 से यूएसएफडीए के पास दवाओं की अर्जी देना शुरू किया है। (शेयर मंथन 03 मई 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!