शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन एंड टूब्रो को झारखंड सरकार से सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए मिला ऑर्डर

 इंजीनियरिंग क्षेत्र की जानी मानी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो को झारखंड सरकार से ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर झारखंड के दुमका जिले में कल्चरेबल कमांड एरिया (CCA) के लिए मिला है जहां पर 22,283 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई करने के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत सिद्धेश्वरी नदी से पंप के जरिए पानी निकालना है। इसमें नदी किनारे सर्वे, डिजाइन और बांध निर्माण का काम शामिल है।

 

इसके अलावा लार्सन एंड टूब्रो की सब्सिडियरी कंपनी एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को वाटर एंड इफ्लुएंट ट्रीटमेंट कारोबार के लिए भी ऑर्डर मिला है। कंपनी को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी ईपीसी ऑर्डर झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्रालय से मिला है। कंपनी को मसालिया रानीश्वर मेगालिफ्ट सिंचाई योजना को टर्नकी आधार पर पूरा करना है। कंपनी पहले से ही इसी तरह की एक लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को झारखंड के गढ़वा जिले में पूरा कर रही है। कंपनी को सिग्निफिकेंट ऑर्डर के तहत 100-2500 करोड़ की रेंज में ऑर्डर मिला है। (शेयर मंथन 9 मई,2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!